Dehradun NewsHighlightUttarakhand

एंबुलेंस ने उड़ाए पुलिस प्रशासन के होश, मरीज नहीं जो पर था उसे देख कर दंग रह गए पुलिसकर्मी

एंबुलेंस में अमूमन मरीज को ले जाया जाता है। लेकिन इन दिनों शराब तस्करी करने के लिए तस्करों ने नए- नए हथकंडे अपनाना शुरू कर दिया। मामला रानीपोखरी का है। रानीपोखरी थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है। जो एंबुलेंस की आड़ में शराब तस्करी को अंजाम दे रहा था।

एंबुलेंस में मरीज नहीं शराब ले जाई जा रही थी

एंबुलेंस में एक महिला को मरीज की तरह लिटाकर ले जाया जा रहा था। जब रानीपोखरी थाना पुलिस को तेज रफ़्तार में सायरन के साथ जा रही एंबुलेंस पर शक हुआ तो पुलिस ने चेकिंग के लिए एम्बुलेंस को रोका। चेकिंग की गई तो उसमें 20 पेटी शराब की बरामद की गई। पुलिस ने मौके पर एंबुलेंस में लेटी महिला और अन्य चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि घटना 30 मार्च की रात की है। रानीपोखरी के थानाध्यक्ष शिशुपाल राणा पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एंबुलेंस सायरन बजाते हुए पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस चालक से बिना वजह सायरन बजाने का कारण पूछा तो वो घबरा गया। चेकिंग पर तैनात पुलिस कर्मियों को उस पर शक हुआ तो एंबुलेंस की चेकिंग की गई।

आरोपियों को किया गिरफ्तार

एंबुलेंस में एक महिला लेटी हुई दिखी जो संदिग्ध में लग रही थी। एंबुलेंस की तलाशी के दौरान उसमें से 20 पेटी शराब बरामद हुई। शराब देहरादून से ऋषिकेश ले जाई जा रही थी। बता दें पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस में मौजूद महिला और अन्य चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों की पहचान रवीना भटनागर निवासी कुमारवाड़ा आदर्श ग्राम ऋषिकेश, अभिषेक निवासी वाल्मीकि बस्ती रेलवे रोड ऋषिकेश, प्रिंस निवासी बापूग्राम ऋषिकेश और सनी निवासी वीरभद्र ऋषिकेश के रूप में हुई है।

आरोपी पहले भी दे चुके हैं इस तरह की घटना को अंजाम

आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया की एंबुलेंस का सहारा केवल पुलिस ने बचने के लिए लिया गया था। इससे पहले भी आरोपी रवीना की अपनी एम्बुलेंस थी। जिसमें वो गांजा की तस्करी करती थी। कुछ लोगों ने उसे पहले गांजा तस्करी करते हुए पकड़ा और उसकी एंबुलेंस तोड़ दी। जिसके बाद रवीना ने एम्बुलेंस चालक अभिषेक से संपर्क कर शराब तस्करी की योजना बनाई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें