Big NewsHaridwar News

दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर हुए दो भीषण सड़क हादसे, दो लोगों की मौत, चार घायल

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर शनिवार सुबह अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है। शवों का पंचनामा भरकर पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर हुए अलग-अलग हादसों में दो की मौत

शनिवार सुबह दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर भीषण सड़क हादसे हो गए। इन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में चार लोग गंभार रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह नगला इमरती गांव के पास हादसा हो गया। हरियाणा नंबर की कार आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में चार गंभीर रूप से घायल

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर ही हरियाणा से हरिद्वार जा रही कार डिवाइडर टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकी तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें