HighlightUdham Singh Nagar NewsUttarakhand

पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, राजभवन पहुंचा मामला, दिए जांच के निर्देश

पंतनगरविश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर एक युवती ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रोफेसर युवती से फोन पर अमर्यादित बातें करता था। मामले में युवती की मां ने प्रोफेसर की रिकॉर्डिंग को राज्यपाल को भेज दी है।

एक साल पुराना बताया जा रहा मामला

मामले का सज्ञान लेते हुए राज्यपाल के सचिव ने विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र भेजकर इस मामले में जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट सौपने के आदेश दिए हैं। बता दें मामला 2022 का है। एक साल तक जब इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हुई तो मामला राजभवन के दरवाजे तक चला गया। एक साल बाद मामला जब फिर प्रकाश में आया तो मामले में जांच शुरू हुई।

मामले में हो रही जांच

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2022 में विश्वविद्यालय में पादप रोग विज्ञान विभाग में खटीमा की युवती ने विश्वविद्यालय में संचालित एक प्रोजेक्ट में कार्य करने के लिए आवेदन किया था। कमिटी ने युवती का चयन कर दिया।

लेकिन विश्वविद्यालय प्रशसन ने उसके चयन को नियम के विरुद्ध बताकर प्रोजेक्ट से बाहर कर दिया। युवती ने आरोप लगाया की प्रोफेसर उसे फोन कर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करता था। मामला अब राजभवन पहुंच चुका है। मामले में जांच शुरू हो गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें