Big NewsUttarakhand

प्रदेश में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, नेपाल जाने वालों के लिए एंटीजन टेस्ट और मास्क अनिवार्य

प्रदेशभर में लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग भी सभी लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। बीते 24 घंटे में कोरोना के नए 14 संक्रमित मरीज मिले हैं।

कोरोना संक्रमितों के मरीजों में हो रहा इजाफा

सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 4.55 प्रतिशत है। प्रदेश भर में अभी कुल 27 कोरोना संक्रमित मरीज है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कुल 411 सैंपल की जांच की गयी थी। इसमें से 14 मरीज संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से देहरादून जनपद से 10 केस, अल्मोड़ा से भी 10, हरिद्वार और नैनीताल जनपद में एक-एक कोरोना संक्रमित के मरीज मिले हैं।

नेपाल जाने वाले लोगों के लिए एंटीजन टेस्ट और मास्क अनिवार्य

बता दें देश के कई हिस्सों में कोरोना के मामले फिर सामने आने लगे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भारत से पूजा के लिए नेपाल जा रहे एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसे नेपाल ने वापस भारत लौटा दिया। नेपाल ने भारत से आने वाले सभी लोगों के लिए एंटीजन टेस्ट और मास्क अनिवार्य कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें