Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में बढ़े बिजली के दाम, देखें नया टैरिफ

उत्तराखंड की जनता को गहरा झटका लगने जा रहा है। गर्मी आते ही हमेशा से बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हो जाता है। वहीं इस बार एक अप्रैल से बिजली महंगी होने जा रही है। आयोग ने नया टैरिफ जारी किया है। बता दें मौजूदा टैरिफ से 13.25 फीसदी बिजली महंगी हुई है।

एक अप्रैल से होगा नया टैरिफ जारी

उत्तराखंड विघुत नियामक आयोग ने प्रेसवार्ता कर ये जानकारी दी। विघुत आयोग ने प्रेस वार्ता कर बताया की डॉमेस्टिक कंज्यूमर के लिए 100 यूनिट तक 25 पैसे प्रति यूनिट बिजली महंगी हुई है। वहीं कॉमर्शियल कंज्यूमर के लिए 0.57% प्रति यूनिट बिजली के दाम बढ़े हैं।

रेलवे में सबसे ज्यादा बढ़े बिजली के दाम

इंडस्ट्रियल कंज्यूमर के लिए 1.34% प्रति यूनिट बिजली के दाम बढ़ाए गए हैं। बता दें रेलवे डिपार्टमेंट के लिए सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गयी है। रेलवे के लिए 09.68% किये गए हैं। 1 अप्रैल से बिजली का नया टैरिफ जारी किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें