Big NewsDehradun NewsUttarakhand

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, पीएम जन औषधि केंद्र का किया निरिक्षण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आज दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। देहरादून पहुंच कर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया ने देहरादून स्थित कैनाल रोड पर प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया।

पीएम जन औषधि केंद्र का किया निरिक्षण

इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा की देशभर में जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। जन औषधि केंद्र में लोगों को सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। ये दवा बाजार से आधे से भी कम भाव में दी जाती है। लोगों को जन औषधि केंद्र पर विश्वास कायम रखते हुए यहां की दवाओं को इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे लोगों की जेब पर इसका असर ना पड़े।

जन औषधि केंद्र को बताया पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट का हिस्सा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के तहत आमजन को सस्ती दवा दी जाती है। आगे मंत्री कहते हैं कि जन औषधि केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट का एक हिस्सा है। जिसको लेकर लेकर केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक गंभीर है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें