Big NewsDehradun NewsUttarakhand

Uttarakhand: कोच नरेंद्र शाह के साथ ही CAU के पदाधिकारियों पर भी आई आंच, किशोरियों पर इस काम के लिए बनाते थे दबाव

जूनियर क्रिकेटरों के साथ अश्लील बातें करने के मामले में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों पर भी आंच आती दिख रही है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िताओं ने नरेंद्र शाह पर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया ही हैं। साथ ही दो अन्य पदाधिकारियों को भी संदेह के घेरे में खड़ा किया है।

कोच ने अनैतिक कार्य करने का बनाया था दबाव

कोच नरेंद्र शाह पर आरोप है कि उन्होंने छात्रा प्रशिक्षु पर एसोसिएशन के दो अन्य पदाधिकारी के साथ संबंध बनाने का दबाव डालता था। इन आरोपों पर नरेंद्र शाह के खिलाफ तो मुकदमा दर्ज हो गया है, लेकिन पदाधिकारियों पर लगे आरोपों की स्थिति शाह के बयानों पर निर्भर करती है।

शाह का चल रहा अस्पताल में इलाज

फिलहाल शाह का आईसीयू में इलाज चल रहा है। किशोरी से बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद नरेंद्र शाह ने जहरीला पर्दाथ खा लिया था। जिसके बाद शाह के परिजनों ने उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया था। बता दें करीब तीन दिनों तक कोई भी पीड़िता सामने नहीं आई। लेकिन सोमवार दोपहर को एकाएक तीन तहरीरें पुलिस के पास पहुंच गई।

जानकारी के मुताबिक इनमें से एक पीड़ित किशोरी परिजनों के साथ एसएसपी से भी आकर मिली थी। इसके बाद किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नरेंद्र शाह के खिलाफ अश्लील हरकतें करने, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें