पिछले दिनों मेयर गामा की 5 सालों में संपत्ति दस गुना बढ़ने का खुलासा आरटीआई एक्टविस्ट और अधिवक्ता विकेश नेगी ने किया था। जिसके बाद प्रदेश में सियासी हलचल मच गई थी। अब अंधाधुंध संपत्ति बढ़ने के आरोपों पर मेयर गामा ने सफाई दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि जो संपत्तियां मैंने चुनाव में दिखाई उसकी मार्किट वैल्यू बढ़ी है।
अंधाधुंध संपत्ति बढ़ने के आरोपों पर सामने आई मेयर गामा की सफाई
पांच सालों में संपत्ति के दस गुना बढ़ जाने के मामले में अब मेयर सुनील उनियाल गामा की सफाई सामने आयी है। इस मामले में मेयर गामा ने प्रेसवार्ता की है। इस दौरान उनके साथ विधायक खजान दास, महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल भी मौजूद थे।
जो संपत्तियां मैंने चुनाव में दिखाई उसकी मार्किट वैल्यू बढ़ी है- मेयर गामा
मेयर गामा ने कहा है कि जो संपत्तियां मैंने चुनाव में दिखाई उसकी मार्किट वैल्यू बढ़ी है। मैंने अपनी पुरानी संपत्तियां बेचकर नई संपत्तियां खरीदी है। इसके साथ ही मेयर गामा ने कहा कि दिन पर दिन संपत्तियों का दाम बढ़ रहा है। मैं अपनी सभी संपत्तियों का टैक्स देता हूँ। मैंने सवा करोड़ का लोन भी लिया हुआ है।
आरटीआई एक्टविस्ट और अधिवक्ता विकेश नेगी ने मामले का किया था खुलासा
आपको बता दें कि ये पूरा मामला तब सामने आया था जब आरटीआई एक्टविस्ट और अधिवक्ता विकेश नेगी ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने मेयर गामा की संपत्ति का ब्यौरा देते हुए कहा था कि मेयर गामा कि पांच सालों में संपत्ति दस गुना बढ़ गई।
आरोप लगाते हुए की थी विजिलेंस जांच की मांग
इसेक साथ ही उन्होंने मेयर सुनील उनियाल गामा पर पद के दुरूपयोग का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मेयर गामा ने पद पर रहते हुए उसका फायदा उठाया है जो कि भ्रष्टाचार है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले कि उन्होंने विजिलेंस में भी शिकायत की है। इसकी विजिलेंस जांच होनी चाहिए। इन आरोपों के बाद आज मेयर गामा ने पूरे मामले में सफाई दी है।