Big NewsNainital NewsUttarakhand

G 20 समिट में रामनगर पहुंचे विदेशी मेहमान, छोलिया नृत्य और उत्तराखंड की टोपी पहना कर किया स्वागत

रामनगर में आयोजित होने वाले G20 समिट में शामिल होने वाले वैज्ञानिक सलाहकार पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे । बता दें अभी तक 17 देशों के 38 प्रतिनिधि एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। पंतनगर पहुंचे विदेशी मेहमानों का छोलिया नृत्य से स्वागत किया गया। इसके बाद ही विदेशी मेहमानों को उत्तराखंड की टोपी पहनाई गई।

सेल्फी लेते हुए नजर आए विदेशी मेहमान

बता दें समिट में विदेश से आए मेहमान छोलिया नृत्य देख कर काफी खुश दिखे। मेहमान नर्तकों के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आए। एयरपोर्ट से मेहमान सीधा G20 समिट में शामिल होने वाले वैज्ञानिक सलाहकार रेडिसन होटल पहुंचे।

सम्मलेन में 38 विदेशी तथा 20 भारतीय मेहमान शामिल हुए । बता दें मेहमानों का स्वागत करने के बाद एयरपोर्ट से होटल तक बसों से पहुंचाया गया।

विदेशी मेहमानों को परोसे गए पहाड़ी व्यंजन

विदेशी मेहमानों के लिए होटल में खाने की विशेष व्यवस्था की गई थी। मेहमानों को आलू के गुटके, गहत की दाल, झिंगोरे की खीर ,भट की चुडकानी जैसे व्यंजन परोसे गए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें