HighlightPauri Garhwal News

SSP पौड़ी ने वाहनों की गति सीमा के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक, नियमों का कड़ाई से पालन कराने कि दिए निर्देश

SSP पौड़ी श्वेता चौबे ने पर्वतीय क्षेत्रों में वाहनों की गति सीमा के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ गोष्ठी की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों को आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देते हुये नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

SSP पौड़ी ने वाहनों की गति सीमा के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक

SSP पौड़ी श्वेता चौबे ने पर्वतीय क्षेत्रों में वाहनों की गति सीमा के सम्बन्ध में बैठक की। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

SSP पौड़ी ने इस बैठक में जनपद के नगर पालिका, नगर पंचायत की सीमा के अन्दर पर्वतीय क्षेत्रों में निर्धारित गति सीमा निर्धारण, सड़क मार्गों की भौगोलिक स्थिति, सड़क मार्ग तीव्र चढ़ाई एवं ढ़ालदार, खतरनाक मोड़, ब्लैक स्पॉटो का सुधारीकरण, सड़कों पर खतरनाक मोड़ों, दुर्घटना सम्भावित स्थानों का चिन्हीकरण करने के निर्देश दिए।

नियमों का कड़ाई से पालन कराने के दिए निर्देश

SSP पौड़ी श्वेता चौबे ने सड़क मार्गों पर लगे होर्डिग व आब्जेक्ट जिनके कारण वाहन चालकों को वाहन चलाने में बाधा उत्पन्न होती है, उनको हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही महत्वपूर्ण स्थानों पर सर्वसम्बन्धित को साईन बोर्ड लगाकर आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए।

इसके साथ ही उन्होंने नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। निर्धारित गति सीमा का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें