Dehradun NewsHighlightUttarakhand

वैज्ञानिक बनने का प्रस्ताव ठुकरा चुकी है आईपीएस अफसर तृप्ति भट्ट

पहाड़ की बेटियां भी अब हर क्षेत्र में पहाड़ का नाम रोशन कर रही है। उत्तराखंड की प्रतिभाशाली बेटियां मुशकिल से मुशकिल परिस्थितियों मे भी मेहनत के दम पर बड़े मुकाम हासिल कर रही है। यह कहावत तो सुनी होगी आपने पंख ही काफी नहीं होते आसमान के लिए, हौंसला भी चाहिए उंची उड़ान के लिए और इसका सबसे बड़ा उदाहरण आईपीएस अफसर तृप्ति भट्ट है।

तृप्ति भट्ट मूल रूप से अल्मोड़ा जिले की  रहने वाली है। उन्होने पंत नगर यूनिवर्सिटी से मेकेनिकल इंजिनियरिंग की। वर्तमान में वह देहरादून में एसपी इंटेलिजेंस  एंड सिक्योरिटी के पद पर तैनात है। उनके पति भी भारतीय राजस्व सेवा में अधिकारी हैं।

ठुकरा दिया था वैज्ञानिक बनने का प्रस्ताव

तृप्ति हमेशा से ही सिविल सेवा में जाने का सपना देखती थीं। तृप्ति ने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वैज्ञानिक बनने का प्रस्ताव तक ठुकरा दिया। इतना ही नहीं उन्होनें कई बड़ी कंपनियों के ऑफर तक ठुकरा दिया। कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की सिविल सेवा परिक्षा में 165 वीं रैंक हासिल की। तृप्ति समाज को अपराध मुक्त करने और महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक करने को अपनी पहली प्राथमिकता बताती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें