राखी अक्सर अपनी हरकतों के कारण चर्चाओं में रहती है। राखी ने रोजा रखा हुआ है। उसी के लिए वह इफ्तार पार्टी में भी शामिल हुई थी। जहां उन्होंने बुर्का पहना हुआ था। इसी को लेकर यूजर राखी को ट्रोल कर रहे हैं।
रोजा रख राखी पहुंची इफ्तार पार्टी में
राखी सावंत आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर सुर्ख़ियों में छाई रहती है। अपने पति आदिल दुरानी से शादी करने के बाद उन्होंने इस्लाम कबूल किया था। उन्होंने अपना नाम राखी से फातिमा भी रख लिया था। जिसको लेकर अब उन्होंने रोजे भी रखे हैं। राखी अपने दोस्तों के साथ इफ्तार पार्टी में पहुंची जहां वह बुरखा पहन कर गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे है।
इस्लाम धर्म किया था कबूल इसलिए पालन भी करूंगी -राखी
राखी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भले ही उनका और आदिल का झगड़ा चल रहा है। लेकिन वह इस्लाम धर्म का पालन करेंगी। साथ ही रोजे भी रखेंगी। इसी बीच उनके कई वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
एक वीडियो में राखी ने बुर्का पहना हुआ है और पैपराजी से बातचीत कर रही है। राखी के हाथ में नकाब था। पैपराजी को पोज़ देते वक्त तेज़ हवा के कारण राखी के हाथ से नकाब गिर जाता है।
बुर्का पहन इफ्तार पार्टी में हुई शामिल
तो वही दूसरी वीडियो में राखी अपने दोस्तों के साथ इफ्तार पार्टी में नज़र आ रही है। वह निचे बैठकर अल्लाह की इबादत कर खजूर के साथ रोजा खोलती हुई नज़र आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर राखी को ट्रोल कर रहे है।
यूजर कर रहे हैं ट्रोल
वीडियो वायरल होने पर यूजर राखी को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इन्हें हर चीज़ में पब्लिसिटी चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा इनकी नौटंकी खत्म ही नहीं होती।
एक यूजर ने तो राखी के धर्म पर सवाल उठाते हुए कहा यह कभी हिंदूं होती है, कभी मुस्लिम तो कभी क्रिश्चियन। एक यूजर ने राखी के हाथ से नकाब गिरने पर कहा की आप नकाब की इज्जत नहीं करती हैं, इसलिए यह नाटक करके कुछ नहीं होगा, आपको दुआ नहीं मिलेगी।