Dehradun NewsHighlightUttarakhand

ऋषिकेश: सहारनपुर निवासी युवक ने विदेशी महिला संग की छेड़छाड़, विरोध करने पर पत्थर से कर दिया हमला

ऋषिकेश में विदेशी महिला संग सहरानपुर निवासी युवक के छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जब विदेशी महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने महिला पर पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

महिला के विरोध करने पर पत्थर से किया हमला

लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को भूतनाथ मंदिर के पास से रूस निवासी एक महिला पर्यटक सड़क से गुजर रही थी। एक युवक महिला पर्यटक से पहले बातचीत कर दोस्ती करने का प्रयास करने लगा। इस दौरान महिला पर्यटक युवक को नजर अंदाज कर मौके से निकलने लगी।

सहारनपुर निवासी युवक ने विदेशी पर्यटक का रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ पर उतारू हो गया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने पत्थर से हमला कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर युवक जंगल की तरफ भाग गया।

मौके पर मौजूद लोग विदेशी महिला पर्यटक को उपचार के लिए लक्ष्मणझूला राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उपचार के बाद महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया।

आरोपी को किया जंगल से गिरफ्तार

सूचना पर लक्ष्मणझूला थाना प्रभारी विनोद सिंह गुसाई ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में माध्यम से ढूंढ़ने की कोशिश की। आरोपी युवक भूतनाथ मंदिर के रास्ते के पास से जंगल में भागता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जंगल में झाड़ियों में छिपे युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ पर आरोपी युवक ने अपना नाम यूपी के सहारनपुर जिले के नकुड़ तहसील के तीतरो कस्बा निवासी अनुज बताया। थाना प्रभारी ने बताया की युवक के खिलाफ छेड़छाड़ करने और हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं में पहले भी मुकदमे दर्ज हो रखे हैं। आरोपी चार दिन पहले ही ऋषिकेश घूमने आया था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें