Big NewsNationalRahul Gandhi News

सांसदी जाने के बाद सामने आई राहुल की प्रतिक्रिया, कहा-भारत की आवाज के लिए लड़ रहा, हर कीमत चुकाने को तैयार

राहुल गांधी की सांसदी जाने के बाद प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी को कल मोदी सरनेम पर टिप्पणी मामले में दो साल की सजा हुई थी। जिसक बाद आज उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है।

सांसदी जाने के बाद राहुल की प्रतिक्रिया आई सामने

राहुल गांधी ने संसद सदस्यता रद्द होने के बाद ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि ‘मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।’ 

बता दें कि कल राहुल को मोदी सरनेम पर टिप्पणी मामले में सूरत कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद आज उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई है। इस संबंध में लोकसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई।

यह था मोदी सरनेम टिप्पणी मामला

 साल 2019 में राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक के कोलार की एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था, ‘कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है?’ राहुल के इस बयान को लेकर बीजेपी विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

उन्होंने राहुल पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी इस टिप्पणी से समूचे मोदी समुदाय की मानहानि की है। जिसके बाद राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 499 और 500 (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गुरूवार को सूरत की अदालत ने मामले में सुनाया था फैसला

मोदी उपनाम टिप्पणी मामले में गुरूवार को सूरत की कोर्ट ने फैसला सुनाया था। जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट ने धारा 504 के तहत दो साल की सजा सुनाई थी। हालांकि कोर्ट ने फैसले पर अमल के लिए 30 दिन की मोहलत दे दी। इसके साथ ही उन्हें तुरंत जमानत भी दे दी थी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें