Big NewsDehradunUttarakhand

बड़ी खबर: विधानसभा में फर्ज़ी नियुक्ति के मामले का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

विधानसभा में रक्षक पद पर फर्ज़ीवाड़े का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक रक्षक पद पर नियुक्ति लेने के प्रयास किया गया। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद महिला और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अधिकारियों ने इस पत्र को फर्जी बताया है। बता दें यह पत्र 3 मार्च को जारी किया था। पत्र में अपर सचिव सचिवालय प्रशासन के तौर पर आलोक कुमार का नाम लिखा था। लेकिन जानकारी के मुताबिक इस नाम का कोई भी अधिकारी सचिवालय में मौजूद नहीं है।

हालांकि फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद महिला और उसके साथी को हिरासत में लिया है और नेहरू कॉलोनी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button