Big NewsUttarakhand

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ट्वीट कर बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले को दी करोड़ों की सौगात, सीएम धामी ने जताया आभार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों को सौगात दी है। गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। जिसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उनका आभार व्यक्त किया है।

बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले को दी करोड़ो की सौगात

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में NH-309A पर उदियारी मोड़ से कांडा खंड के 2-लेन विन्यास के पुनर्वास और उन्नयन कार्य के लिए NH(O) वार्षिक योजना 2022-23 के तहत 348.56 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी है।

सीएम धामी ने जताया आभार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के इस ट्वीट के बाद सीएम धामी ने उनका आभार व्यक्त किया। बता दें सीएम ने सवा करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड इसी तरह विकास की ओर अग्रसर होता रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें