Big NewsChampawat NewsUttarakhand
टनकपुर: घायल श्रद्धालुओं का हाल जानने पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, हर संभव मदद का दिया भरोसा

चंपावत जनपद के टनकपुर में पूर्णागिरि धाम में आज सुबह हुए सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हाल जानने के लिए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य उपजिला चिकित्सालय पहुंची। यहां पहुंच कर उन्होंने हादसे में घायल हुए लोगो का हालचाल जाना और उन्हें सरकार द्वारा हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
इस दौरान प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने जिलाधिकारी से वार्ता कर घटना की पूरी जानकारी ली। मंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के लिए भी निर्देशित किया। बता दें आज सुबह ठुलीगाड़ के पास यात्री पार्किंग में खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए।
पांच श्रद्धालुओं की मौत और सात घायल
हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत और सात घायल बताए जा रहे हैं। सभी का टनकपुर के उपजिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।
मृतकों का नाम
- बद्री नारायण पुत्र राम लखन उम्र 43 वर्ष, निवासी सौहराव, बहराईच उत्तरप्रदेश
- माया राम पुत्र बब्बू (29), उपरोक्त सौहराव, बहराईच उत्तरप्रदेश
- नेत्रावती पुत्री वीर सिंह( 20), निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उत्तरप्रदेश
- अमरावती पत्नी मोहन सिंह(26) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं उत्तरप्रदेश
- रामदेई पत्नी तोता राम( 30) निवासी सौहराव बहराईच उत्तरप्रदेश
घायलों की पहचान
- कौशल्या देवी पत्नी बद्री(40) निवासी सौहराव बहराईच उत्तरप्रदेश
- कुसुम देवी पत्नी राम सूरत(59) निवासी सौहराव थाना रामगांव, बहराईच उत्तरप्रदेश
- पार्वती देवी पत्नी लालता प्रसाद(40) निवासी सौहराव थाना रामगाव बइराईच उत्तरप्रदेश
- सरोज पुत्री बद्री(04) निवासी सौहराव थाना रामगांव बहराईच उत्तरप्रदेश
- राधिका पुत्री बद्री( 05) निवासी सोहराव थाना रामगांव बहराईच उत्तरप्रदेश
- प्रियांसी पुत्री मोहन सिंह( 3) निवासी पिण्डा, बिल्सी बदायूं, उत्तरप्रदेश
- राम सूरत पुत्र अशरफी( 48) निवासी बहराई उत्तरप्रदेश