Dehradun NewsHighlightUttarakhand

देहरादून वासियों के लिए खुशखबरी, घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जरूर पढ़ें

समर सीजन की शुरुवात हो चुकी है। देहरादून वासियों के लिए अच्छी खबर है। अगर आप भी गोवा, कोलकाता या जम्मू जाने का प्लान कर रहे हैं तो खुश हो जाइये। दरअसल, देहरादून में जौलीग्रांट एयरपोर्ट से समर शेड्यूल के लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने 26 फ्लाइट संचालित करने की अनुमति दी है।

26 मार्च से शुरू होगी एयर सर्विस

आगामी 26 मार्च से कोलकाता, गोवा और जम्मू समेत कई शहरों के लिए फ्लाइट संचालित की जाएगी। देहरादून एयरपोर्ट पर पहली बार अकासा एयरलाइंस अपनी फ्लाइट उतारने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि समर शेड्यूल लागू होने के बाद जम्मू और कोलकाता की बंद पड़ी फ्लाइट दोबारा शुरू की जाएगी।

गोवा के लिए होगी सीधी उड़ान

वहीं गोवा के लिए देहरादून से पहली बार फ्लाइट शुरू की जाएगी। 26 मार्च से वर्तमान में संचालित की जा रहीं सभी फ्लाइटों के समय में भी कुछ बदलाव कर दिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें