Big NewsUttarakhand

EARTHQUAKE: देहरादून समेत कई जिलों में महसूस हुए भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल

उत्तराखंड में मंगलवार रात कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दून समेत कई जनपदों में भूकंप के झटके से दहशत का माहौल पैदा हो गया। जानकारी के अनुसार देहरादून, चमोली, मसूरी, हरिद्वार, रूड़की, उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर, रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बहार निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फायजाबाद रहा। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 मापी गई। फिलहाल भूंकप से होने वाले जान माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

अफगानिस्तान रहा भूकंप का केंद्र

भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश रीजन में था। अफगानिस्तान में केंद्र बनाकर आए भूकंप ने उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत को हिलाकर रख दिया। उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा से ग्रस्त मन जाता है, ऐसे में मंगलवार रात आए भूकंप ने लोगों को दहशत में ला दिया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में होने के कारण उत्तराखंड में अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन देर रात आए भूकंप ने लोगों में हलचल पैदा कर दी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें