EntertainmentUttarakhand

प्रदेश में धमाल मचाने के बाद उत्तराखंड के नीरज डबराल तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का होंगे हिस्सा

प्रदेश में धमाल मचाने के बाद नीरज डबराल तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में नज़र आएंगे। उत्तराखंड के नीरज डबराल प्रसिद्ध शो में जल्द ही रोले पा सकते हैं। शो के निर्माता ने भी मीडिया से बातचीत के दौरान कहा की नीरज का उत्तराखंड में बहुत नाम हैं। सब कुछ सही रहा तो वह शो में मुख्य भूमिका में नज़र आ सकते हैं।

तारक मेहता शो का होंगे हिस्सा

प्रदेश के होनहार युवा अपनी प्रतिभा से प्रदश के साथ साथ पुरे देश में छाए हुए हैं। एक ऐसी ही खबर मनोरंजन जगत से सामने आई है। जहां उत्तराखंड में पौड़ी के रहने वाले नीरज डबराल टीवी के इतिहास में सबसे चर्चित और सुपरहिट शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। टीवी जगत का जाना माना शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नीरज अपनी अदाकारी दिखाते हुए जल्द ही नज़र आएंगे।

जानें कौन है नीरज डबराल

नीरज उत्तराखंड के जाने माने कलाकार हैं। प्रदेश में उनकी पहचान एक बेहतरीन अदाकार के रूप में है। वह म्यूजिक इंडिस्ट्री में अपनी अदाकारी से लाखों लोगों का दिल जीत चुके हैं। अब वह सुप्रसिद्ध हास्य शो तारक मेहता का हिस्सा बन कर देश के लोगों को अपने अभिनय से हसातें नज़र आएंगे। मीडिया को दिए इंटरव्यू में नीरज ने कहा उत्तराखंड में उनका काम का अनुभव काफी अच्छा रहा। वह छोटी उम्र से ही एक्टिंग में करियर बनाना चाहते हैं।

सुपरहिट के किंग हैं नीरज

नीरज ने कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियोज दी है। जिसमें देहरादून की तारा, लॉकडाउन की भुक्की, छंछरी छोरी, मेरो लहंगा 2 आदि म्यूजिक वीडियो शामिल हैं। नीरज ने बताया की बीते दिनों में उन्होंने तारक मेहता शो का ऑडिशन दिया था। जिसके लिए वो सेलेक्ट हो गए हैं। जल्द ही नीरज शो के सेट पर जाएंगे और अपने रोल के बारे में जानेंगे ।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें