HighlightUdham Singh Nagar NewsUttarakhand

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के पोस्ट को लाइक, फॉलो करना पड़ा भारी, दो युवकों का हुआ चालान

वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी में एक तरफ जहां पंजाब की पुलिस लगी हुई है, वहीं उत्तराखंड जनपद के ऊधम सिंह नगर में उसके समर्थन में पोस्ट को लाइक और फॉलो करने वाले रुद्रपुर और बहेड़ी निवासी दो युवकों को पुलिस ने चिह्नित कर पुलिस एक्ट में चालान किया है।

ऊधम सिंह नगर में खालिस्तान और भिंडरवाला के समर्थन में इंटरनेट मीडिया में काफी सक्रियता देखी जा रही है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने कई लोगों को चिह्नित कर उनकी काउंसलिंग भी की है। बीते दिनों पंजाब में सक्रिय वारिस पंजाब दे के प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह साथियों की गिरफ्तारी के बाद फरार हो गया था।

पंजाब पुलिस अमरपाल की तलाश में जुटी

बता दे ऐसे में पंजाब पुलिस अमृतपाल की तलाश में जुटी हुई है। उसके नेपाल भागने की आशंका के चलते ऊधम सिंह नगर पुलिस भी उत्तर प्रदेश और पड़ोसी देश नेपाल से सटे बार्डर पर चेकिंग कर रही है। साथ ही पुलिस की साइबर सेल और खुफिया एजेंसी भी इंटरनेट मीडिया में संदिग्धों पर नजर बनाये हुए है।

युवकों को चालान कर चेतावनी देकर छोड़ा

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को इंटरनेट मीडिया में फरार चल रहे अमृतपाल के पोस्ट को लाइक और फॉलो करते हुए बहेड़ी और रुद्रपुर निवासी दो लोगों के संबंध में जानकारी मिली थी। जिसकी जांच की गई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उनका पता लगाया और दोनों को उठाकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने उनकी काउंसलिंग की। बाद में पुलिस ने दोनों यवकों का पुलिस एक्ट में चालान कर चेतावनी देकर छोड़ दिया।

एसएसआइ केसी आर्या ने बताया कि रुद्रपुर और बहेड़ी निवासी दो लोगों ने इंटरनेट मीडिया में पोस्ट को लाइक और फॉलो किया था। दोनों की ही काउंसलिंग करने के बाद पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।

यह लिखा है पोस्ट में

अगर भाई अमृतपाल गिरफ्तार हो गया तो समझ जाओ सरकार सिखों को नये युद्ध का न्यौता दे रही है और अपने इलाके की सड़क बंद करो ताकि अमृतपाल सिंह खालसा गिरफ्तार न हो जाए। युवाओं यही समय है भाई साब के साथ खड़े होने का।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें