Rudraprayag NewsUttarakhand

केदारनाथ धाम में भैरव गदेरे में टूटा ग्लेशियर, आवाजाही बंद

उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है । यहां केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरव गदेरे में ग्लेशियर टूट गया है । बताया जा रहा है कि ऐसें मं पैदल मार्ग पर एक हिस्से के क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही को फिलहाल रोक दिया है ।

बता दे कि पिछले एक हफ्ते से केदारनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है जिसके चलते लगातार वहां के श्रमिक पैदल मार्ग को साफ करने में लगे हुए हैं । वहीं आज ग्लेशियर टूटने से पैदल मार्ग का एक हिस्सा भी टूट गया है जिसको साफ करने मेें श्रमिक लगे हुए हैं ।

बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई मुश्किलें

केदारनाथ धाम में पुनर्निमाण का कार्य भी जारी है लेकिन बारिश और बर्फबारी ने वहां की मुश्किलों को बढ़ा दिया है । वहीं आज ग्लेशियर टूटने से जिस रास्ते को कल तक मजदूर साफ कर शानदार बना चुके थे वो आज फिर से टूट जाने से श्रमिक भी परेशान है । बता दे आपको कुछ ही समय मे केदारनाथ धाम में यात्रा शूूरू होने जा रही है । लेकिन मौसम अभी भी करवट बदल रहा है ।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें