Big NewsDehradun NewsUttarakhand

उत्तराखंड से लगे हिमाचल बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौके पर मौत

देहरादून से लगे हिमाचल बॉर्डर पर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में से दो हिमाचल और दो विकासनगर के बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह विकासनगर से मीनस की ओर जा रही एक कार क्वानू-मीनस मार्ग पर हिमाचल व उत्तराखंड बॉर्डर के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर कर सीधे टोंस नदी में जा गिरी।

विकासनगर से हिमाचल के चौपाल जा रहे थे कार सवार

मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार चार लोग विकासनगर से हिमाचल के चौपाल जा रहे थे। हादसे की सूचना से एसडीएम चकराता युक्ता मिश्रा के निर्देशन में राजस्व पुलिस और एसटीएफ की टीम रेस्क्यू के लिए घटनास्थल को रवाना हो गई। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से आसपास के ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य को मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कार सवार चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है।

दो अन्य मृतकों की अभी नहीं हुई पहचान

मरने वालों में दो हिमाचल के बताए जा रहे हैं और दो अन्‍य की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि उन्‍हें भी हिमाचल के नेरवा-चौपाल निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद से अभी तक स्थानीय प्रशासन की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची है। मरने वालों की पहचान संदीप पुत्र आत्‍मा राम निवासी नेरवा शिमला हिमाचल उम्र 35 वर्ष, मनोज जिंटा पुत्र केवल राम निवासी हिमाचल उम्र 32 वर्ष और दो अन्य मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें