Big NewsDehradun NewsUttarakhand

छह साल से फरार था हत्या व गैंगरेप का आरोपी, नेपाल सीमा से गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने छह साल से फरार युवती की हत्या और गैंगरेप के आरोपी को बिहार में नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी आरोपी बिट्टू साहनी उर्फ सुरेन्द्र साहनी निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहियारा जिला सीतामढ़ी बिहार नेपाल सीमा पर देखा गया है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।

ये था पूरा मामला

बता दें कि 13 जुलाई 2017 को मसूरी से करीब दो किलोमीटर नीचे चूनाखाला के जंगल में एक युवती का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला था। उसका बुरी तरह चेहरा झुलसा हुआ था। मौके पर फॉरेन्सिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य लेते हुए हत्या की आशंका जताई थी। शव की शिनाख्त उत्तरकाशी के पुरोला निवासी युवती के रूप में हुई थी।

जिसके बाद इस मामले में मुकदजा दर्ज किया गया था। इस दौरान सामने आया था कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गयी थी। साथ ही उसके चेहरे पर तेजाब डालकर उसकी पहचान छिपाने का भी प्रयास किया गया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें