Big NewsDehradun NewsUttarakhand

प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद बेटी संग किया दुष्कर्म, मुंह खोलने पर दी तेज़ाब डालने की धमकी

देहरादून पटेलनगर क्षेत्र में एक आरोपित ने अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसके बाद प्रेमिका की बेटी संग दुष्कर्म किया। आरोपित ने यह बात किसी को बताने पर बेटी के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मां के साथ लंबे समय से शारीरिक संबंध

पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी के अनुसार सहारनपुर निवासी एक महिला ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर दी है कि उसकी बहन आइएसबीटी क्षेत्र में रहती है, उसकी तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी 18 साल की है जबकि दो अन्य छोटी हैं।

आरोपित जावेद के शिकायतकर्ता की बहन के साथ लंबे समय से शारीरिक संबंध हैं और वह दो साल से उसकी बहन के ही घर पर रहता है, क्योंकि महिला का पति गूंगा व बहरा है।

मां के प्रेमी के डर से बेटी मौसी के घर चली गई

इसके बाद सितंबर 2022 में आरोपित ने 18 वर्ष की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। डर के कारण बेटी अपनी मौसी के पास सहारनपुर चली गई। नौ फरवरी 2023 को आरोपित जावेद सहारनपुर पहुंचा और प्रेमिका की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। आठ मार्च 2023 को पीड़ित बेटी ने अपनी मौसी को जावेद के बारे में पूरा सच बताया।

चेहरे पर तेजाब डालने की दी धमकी

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने सहारनपुर के मंडी थाने में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन पुलिस ने कहा कि घटनास्थल देहरादून का है, इसलिए शिकायत देहरादून में ही देनी पड़ी। जब वह देहरादून पहुंची तो आरोपित ने बेटी को धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसके चेहरे पर तेजाब डाल देगा।

आरोपी के खिलाफ प्रेमिका की बहन ने किया मुकदमा दर्ज

वहीं शिकायतकर्ता महिला को भी घर से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि आरोपित जावेद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें