Big NewsUttarakhandUttarakhand Chamoli News

गैरसैंण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएम ने किया औचक निरीक्षण, मरीजों से बात कर जाना हाल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने मरीजों से भी बात की। सीएम धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया।

गैरसैंण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएम ने किया औचक निरीक्षण

शुक्रवार को चमोली में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण किया। सीएम ने यहां औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना।

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत वन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय का भी किया निरीक्षण

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत बन रहे 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। सीएम ने उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का भी अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदाई संस्था को इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।


Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें