Haridwar NewsHighlightUttarakhand

मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, चपेट में आई तीन दुकानें, लाखों का हुआ नुकसान

हरिद्वार जनपद के लक्सर मेन बाजार में एक मेडिकल स्टोर में सुबह आग लग गई। स्टोर का सारा सामान जलकर राख हो गया। मेडिकल स्टोर में लगी आग की वजह से दुकान में रखी लाखों की दवाइयां जलकर राख हो गई। इतना ही नहीं मेडिकल स्टोर के ऊपर एक मोबाइल की दुकान और बराबर में किताबों के गोदाम को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया ।

लाखों का हुआ नुकसान

आग की चपेट में तीन और दुकानें आने से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग और लक्सर पुलिस सहित लक्सर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

मेडिकल स्टोर स्वामी बाबू खान ने बताया कि रोजाना की तरह वह शाम को मेडिकल स्टोर बंद करके घर चला गया था। आज सुबह अचानक किसी ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान में आग लग रही है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे तो अंदर भयंकर लपटें उठ रही थी और वहां रखी करीब 5 से 6 लाख की दवाइयां का नुकसान हुआ है।

शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही आशंका

सूचना मिलते ही लक्सर के तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ भी घटनास्थल पर पहुंचे। शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया की फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें