Big NewsUdham Singh Nagar NewsUttarakhand

यूएसनगर में पांच साल की मासूम संग हैवानियत, पिता के पास सो रही थी अपहरण कर दिया घटना को अंजाम

उधम सिंह नगर जनपद के नगर पंचायत केलाखेड़ा क्षेत्र में पांच साल की मासूम संग दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्वजनों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

कंबल ओढ़कर घूम रहे अज्ञात ने किया मासूम का अपहरण

घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। एक व्यक्ति ने केलाखेड़ा थाने में तहरीर देकर बताया कि वह घर में परिवार के साथ सो रहा था। पिछले कुछ समय से नगर में एक व्यक्ति कंबल ओढ़कर घूम रहा था।

सुबह तड़के करीब चार बजे के आसपास अज्ञात व्यक्ति उनकी पांच साल की पुत्री को उठाकर घर से बाहर ले गया और दुष्कर्म किया।

शोर मचाने पर मासूम को लहूलुुहान छोड़ हुआ फरार

मासूम ने शोर मचाया तो वह बच्ची को लहूलुुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची ने परिजनों को पूरी बात बताई तो उन्होंने कंबल वाले व्यक्ति का पीछा किया लेकिन तब तक वह भाग गया था। पुलिस को सूचना देकर परिजनों ने मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजपुर में भर्ती कराया।

पुलिस ने बच्ची को शारीरिक परीक्षण के लिए बाजपुर चिकित्सालय भिजवाया, जहां से उच्च स्तरीय इलाज के लिए उसे रुद्रपुर रेफर किया गया।

परिजनों ने आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

कुछ लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी विक्षिप्त बताया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 458, 376, 363, 5/6 पाक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष ललित मोहन रावल ने बताया कि बच्ची के स्वस्थ होने के बाद परिजनों की ओर से पकडे हुए व्यक्ति की पहचान कराई जाएगी। पुष्टि होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें