Entertainment

Oscar 2023: ऑस्कर में भारत का जलवा, RRR के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग और ‘द एलीफैंट व्हिस्पर्स’ ने मारी बाजी


ऑस्कर 2023 में भारत सफलता के परचम लहरा रहा है। आरआरआर के ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने बाजी मारकर ऑस्कर अपने नाम कर लिया है।

95वें अकादमी अवार्ड इस बार भारत के लिए बेहद खास था। जिसका सबको बेसब्री से इंतजार था। वो इंतज़ार खत्म हो गया है। भारतीय फैंस आस लगाए बैठे थे की इस बार भारत एक ऑस्कर तो अपने नाम करेगा ही। इस बार भारत ने दो ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किया है।

‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म


बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म में भारत की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने बाजी मार कर ऑस्कर्स अपने नाम कर लिया है। इस फिल्म का निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विस ने किया है। इसके निर्माता गुनीत मोंगा है।

‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ एक डॉक्यूमेंट्री है। यह फिल्म एक हाथी और उनका ध्यान रखने वालों के ऊपर है। यह उन दोनों के बीच गहरे रिश्ते को दर्शाती है। इस अवार्ड के लिए काफी बेहतरीन फिल्में नॉमिनेट हुई थी।


द एलिफेंट व्हिस्परर्स के साथ हॉलआउट, हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?, द मार्था मिशेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर एट द गे भी 95वें अकादमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट की गई थी।

RRR के ‘नाटू नाटू’ को मिला बेस्ट ओरिजिनल सांग अवार्ड


बेस्ट ओरिजिनल सांग केटेगरी में आरआरआर के नाटू नाटू सांग को 95वें अकादमी अवार्ड मिला है। एमएम कीरावनी द्वारा इस सांग को कंपोज़ किया गया। इस सांग का क्रेज भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में था।

पीएम मोदी ने दी बधाई


पीएम मोदी ने आरआरआर को ऑस्कर जीतने की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा “असाधारण! नाटू-नाटू की लोकप्रियता पूरी दुनिया में है। यह एक ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। एमएम कीरावनी बोस लिरिसिस्ट और इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए पूरी टीम को बधाई। वही कांग्रेस की प्रियंका गाँधी ने भी भारत को ऑस्कर जीतने की बधाई दी।


इसके अलावा कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी भारत के ऑस्कर जीतने की ख़ुशी जताई। जिसमें अजय देवगन, ऋतिक रोशन ,विजय देवरकोंडा आदि नाम शामिल है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें