Big NewsDehradun NewsUttarakhand

30 साल बाद पूरी हुई संसार सिंह की मन्नत, मिला दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य, अमेरिका से देखेंगे लाइव

देहरादून का ऐतिहासिक ‘झंडा जी’ गुरु राम राय दरबार साहिब में 86 फीट ऊंचे व 30 इंच मोटाई वाले ‘झंडा जी’ के आरोहण के साथ आज से शुरू हो जाएगा। इस पल के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से पहुंची संगत से दरबार साहिब परिसर पूरी तरह से पैक हो गया है। इस बार झंडे जी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका पंजाब के परिवार को मिला है।

30 साल पहले मांगी थी मन्नत

परिवार की सुख-समृद्धि के लिए संसार सिंह ने 30 साल पहले झंडे जी पर गिलाफ चढ़ाने की मन्नत मांगी थी। बता दे संसार सिंह इस समय अपनी बेटी के पास अमेरिका में हैं। उन्हें जब इस बात का पता चला कि इस बार गिलाफ चढ़ाने के लिए उनके परिवार का नंबर आया है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

संसार सिंह के अमेरिका में होने के चलते उनका बेटा लुधियाना निवासी बलविंदर जीत सिंह गिलाफ चढ़ाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार बलविंदर जीत का कहना है कि पिताजी खेती-बाड़ी करते थे। पिताजी की दरबार साहब से कामना थी कि उनके भरे पूरे परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि बरकरार रहे। इसीलिए उन्होंने झंडे जी पर गिलाफ चढ़ाने की मन्नत मांगी थी। जब पिताजी ने मन्नत मांगी थी उस समय हम भाई-बहनों की उम्र करीब 20 साल थी।

अमेरिका से देखेंगे संसार सिंह लाइव

बलविंदर के पिताजी संसार सिंह और माताजी अभी अपनी बेटी के पास अमेरिका गए हैं। उनकी उम्र करीब 80 साल हो चुकी है। जब उन्हें पता चला कि इस बार हमारे परिवार का नंबर आया है, तब वह भारत में ही थे। यह सुनकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। वह खुद चल कर दरबार साहब आए और गिलाफ के लिए धनराशि दी। बलविंदर जीत सिंह ने कहा कि झंडेजी पर गिलाफ चढ़ाने की प्रक्रिया को हम उन्हें लाइव दिखाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें