Entertainment

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की माँ का हुआ निधन, मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार 

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की माँ का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित ने आज सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर अंतिम सांस ली। माँ के निधन से माधुरी सदमे में है।

मुंबई के वर्ली में होगा अंतिम संस्कार

आज सुबह बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की माँ का निधन हो गया। उनकी मां की उम्र 91 वर्ष थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मां का अंतिम संस्कार मुंबई में करीब 3.40 बजे होगा। एक्ट्रेस की माँ का निधन किस वजह से हुआ इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

माधुरी और और उनके पति ने दी यह दुखद खबर

माधुरी दीक्षित और उनके पति श्याम नेने ने यह दुखद खबर साथ में बताते हुए कहा ” हमारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच शांति से गुजर गई। “

आपको बता दें की माधुरी अपनी माँ के बेहद करीब थी। उन्होंने पिछले साल जून में अपनी माँ का 90वा जन्मदिवस मनाते हुए सोशल मीडिया में माँ के साथ तस्वीरें पोस्ट की थी।

माधुरी ने कैप्शन में लिखा हैप्पी बर्थडे आई। लोग कहते है की माँ बेटी की बेस्ट फ्रेंड होती है, बिल्कुल सही कहते हैं। आपने जो मुझे सिखाया है और मेरे लिए किया है। वो मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें