Big NewsDehradun NewsUttarakhand

दरबार साहिब में आज होगा झंडे जी का आरोहण, सालों बाद संसार सिंह को मिला गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य

रविवार को सुबह सात बजे से पुराने झंडे जी को उतारने की प्रक्रिया शुरू हो थी। झंडे जी पर दर्शनी गिलाफ को चढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है। बता दे बाहरी राज्यों से संगते झंडे जी पर गिलाफ चढ़ा रही है। दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच दरबार साहिब के महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में झंडे जी का आरोहण किया जाएगा।

लम्बे इन्तजार के बाद मिला सौभाग्य

बता दे लम्बे इन्तजार के बाद होशियारपुर के संसार सिंह को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य मिला है। लेकिन उनके विदेश में होने के कारण उनके पुत्र बलविंदर जीत सिंह इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे। बलविंदर सिंह के पिता संसार सिंह व माता सुरजीत कौर ने कई वर्ष पहले दर्शनी गिलाफ चढ़ाने के लिए बुकिंग कराई थी

क्यूआर कोड स्कैन कर देख सकते है लाइव प्रसारण

पहली बार क्यूआर कोड स्कैन कर झंडेजी मेले का लाइव प्रसारण मोबाइल पर भी देखा जा सकता है। जो लोग किसी कारण से दर्शन नहीं कर पा रहे हैं वो घर बैठ कर भी झंडेजी मेले का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

dehradun jhanda mela

14 मार्च को निकाली जाएगी नगर परिक्रमा

महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुआई में 14 मार्च को ऐतिहासिक नगर परिक्रमा निकाली जाएगी। नगर परिक्रमा सुबह 7:30 बजे से शुरू होगी। इसमें 25 हजार से अधिक संगतें शामिल होंगी। नगर परिक्रमा सहारनपुर चौक, कांवली रोड होते हुए श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, बिंदाल पहुंचेगी।

यहां संगत को चने, मुरमुरे और गुड़ का प्रसाद वितरित किया जाएगा। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चैकी से रीठा मंडी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बांबे बाग पहुंचेगी। इसके बाद ब्रह्मलीन श्रीमहंत साहिबान के समाधि स्थल पर मत्था टेकने के बाद सहारनपुर चौक होते हुए दोपहर 12 बजे नगर परिक्रमा श्री दरबार साहिब पहुंचकर संपन्न होगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें