Big NewsPithoragarh NewsUttarakhand

भारत-चीन सीमा के पास सेना का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, हादसे में एक जवान की मौत

भारत-चीन सीमा पर स्थित पिथौरागढ़ में कालापानी-नाभीढांग के बीच सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में सिग्नल यूनिट में तैनात बिहार निवासी जवान की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद धारचूला से पुलिस टीम मौके लिए रवाना हो गई है।

बिहार निवासी सेना के एक जवान की मौके पर मौत

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नाभीढांग से गुंजी की ओर आ रहा सेना का वाहन कालापानी और नाभीढांग के बीच अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में 119 इंफेंट्री ब्रिगेड सिग्नल यूनिट में तैनात वाहन चालक नायक एसके पांडेय उम्र 32 वर्ष निवासी मंजेगांव बिहार की मौके पर ही मौत हो गई।

धारचूला में होगा पोस्टमार्टम

धारचूला थाना कोतवाली के कोतवाल कुंवर सिंह रावत ने बताया कि वाहन दुर्घटना में मृत जवान का शव धारचूला लाया जा रहा है। धारचूला में ही पंचनामा भरकर धारचूला में होगा पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें