Dehradun NewsUttarakhand

बंद कमरे में लटका मिला गर्भवती महिला का शव, आत्महत्या के कारणों की हो रही जांच

होली के मौके पर रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला में चार माह की गर्भवती महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। आत्महत्या के अन्य कारणों की जांच के साथ ही अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

घटना से पहले पति-पत्नी के बीच हुआ था विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक घटना से पहले पति दीपक राज पंवार का पत्नी पूजा पंवार (29) से किसी बात पर विवाद हुआ था। लेकिन आत्महत्या का सही कारण क्या है इस संबंध में जांच जारी है। रायपुर थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि बुधवार को बांसवाड़ा बालावाला में महिला की आत्महत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची तो मौके पर महिला के ससुराल और मायके दोनों पक्षों के परिजन मौजूद मिले। उन्होंने पहले ही फंदे से उसे उतार लिया था। बताया गया है कि महिला की शादी पांच साल पहले हुई थी। पुलिस ने एंबुलेंस से शव को कोरोनेशन हॉस्पिटल भेजवाया। बृहस्पति को मजिस्ट्रेट के सामने पंचनामा सहित अन्य कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें