Char Dham Yatra 2023HighlightUttarakhand

चार धाम यात्रा के दौरान इस बार अलग यूनिफार्म में नजर आएंगे डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ, विभाग ले रहा मशवरा

चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार के प्रयास जारी है। वहीं मार्ग पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के साथ इस बार स्वास्थ्य विभाग डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के लिए अलग यूनिफार्म तैयार करने पर विचार कर रहा है।

22 अप्रैल को तय होगी दोनों धाम के कपाट के मुहूर्त की घोषणा

चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। परंपरा के अनुसार गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खुलते हैं। 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया पड़ रही है लेकिन दोनों धाम के कपाट खुलने का मुहूर्त समय की घोषणा मंदिर समितियों के माध्यम से की जाएगी।

एजेंसियों से चल रहा यूनिफार्म के चयन पर मशवरा

इस बार केंद्र और राज्य सरकार का फोकस चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने पर है। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर जहां मेडिकल हेल्थ कैंप और डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पैदल मार्ग पर तैनात डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को श्रद्धालु आसानी से पहचान सके इसके लिए विभाग की ओर से यूनिफार्म का डिजाइन और रंग तय करने के लिए एजेंसियों से मशवरा लिया जा रहा है।

बता दे इसके लिए पहली बार चारधाम यात्रा मार्ग पर तैनात होने वाले डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ के अलग यूनिफार्म तैयार करने की कवायद चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार का कहना है कि यूनिफार्म के लिए कंसलटेंसी एजेंसियों के साथ भी परामर्श लिया जा रहा है। इसके बाद ही यूनिफार्म का डिजाइन और रंग तय होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें