Haridwar NewsHighlightUttarakhand

पतंजलि योगपीठ में आए मरीज ने छत से कूद कर मौत को लगाया गले, मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा मृतक

पतंजलि में बाहर से आए एक मरीज ने छत से कूदकर मौत को गले लगा लिया। बहादराबाद स्थित वैलनेस सेंटर की तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने आत्महत्या की।

अमर उजाला में प्रकाशित हुई रिपोर्ट के अनुसार पत्नी मानसिक रूप से बीमार पति का इलाज कराने मैनपुरी से आई थी। गुरुवार शाम पहले राजीव कुमार 42 वर्ष ने फांसी लगाने का प्रयास किया था, तब बीवी ने उसे बचा लिया था, लेकिन आज तड़के वह छत से कूद गया।

तीसरी मंजिल से कूद कर की आत्महत्या

पतंजलि के सिक्योरिटी ऑफिसर की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।पुलिस के मुताबिक, पतंजलि योगपीठ के सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुभाष वर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी है, उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बता दे युवती अपने राजीव को लेकर इलाज कराने पतंजलि आई थी। शुक्रवार की सुबह राजीव ने छत पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी। सिर में चोट लगने के कारण वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें