HighlightUttarakhandUttarkashi News

प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी, कार्रवाई की भनक लगते ही हरियाणा से आ रही बारात वापस लौटी

उत्तरकाशी जनपद के डुंडा तहसील के कुमारकोट गांव में प्रशासन ने नाबालिग लड़की की शादी रुकवा दी। नाबालिग लड़की और उसकी मां को वन स्टॉप सेंटर उत्तरकाशी लाया गया है। वहीं, हरियाणा से आ रही बारात रास्ते से ही बैरंग लौट गई। मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने नाबालिग का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवा कुछ दिन पहले ही कोर्ट मैरिज भी करवा दी थी। रही

हरियाणा के किसी परिचित ने करवाया था रिश्ता

बृहस्पतिवार देर शाम तहसील प्रशासन डुंडा को कुमारकोट गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी करवाने की शिकायत मिली, जिस पर प्रशासन की टीम देर शाम गांव पहुंची। गांव में शादी की तैयारियां पूरी कर बारातका इंतजार किया जा रहा था। बारात के स्वागत के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई थी। तभी प्रशासन की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर शादी रुकवा दी

जिस नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही थी, हाईस्कूल के प्रमाणपत्र से उसकी उम्र 16 वर्ष कुछ माह होने की पुष्टि हुई। जिस पर प्रशासन की टीम नाबालिग लड़की और उसकी मां को पूछताछ के लिए जिला मुख्यालय स्थित वन सेंटर ले आई। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग की शादी की बात हरियाणा में उनके किसी परिचित ने ही करवाई थी।

मामले की जानकारी मिलते ही बारात वापस लौटी

मामले की भनक लगते ही बारात आधे रास्ते से वापस लौट गई है। बताया जा रहा है कि नाबालिग का हरिद्वार में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाया गया है। जिसके आधार पर परिजनों ने कुछ दिन पहले कोर्ट मैरिज भी करवा दी थी। प्रशासन का कहना है कि यदि कोर्ट मैरिज करवाई गई होगी तो दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।


Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें