Big NewsEntertainment

सतीश कौशिक का उत्तराखंड से जुड़ा यह सपना रह गया अधूरा…

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। हार्ट अटैक की वजह से सतीश का निधन हो गया। इसके बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छाई हुई है। सतीश कौशिक का देवभूमि उत्तराखंड से गहरा लगाव था। आखिरी बार सतीश कौशिक वर्ष 2022 में वेब सीरीज गंस एंड गुलाब्स की शूटिंग के लिए देहरादून आए थे।

सतीश कौशिक का सपना रह गया अधूरा

इस दौरान सतीश कौशिक ने देहरादून में अपने कई मित्रों से मुलाकात भी की थी। बता दे सतीश का उत्तराखंड में एक नई फिल्म बनाने का सपना था । उन्होंने शूटिंग के लिए लोकेशन तलाशने का वादा भी किया था। लेकिन उनका यह सपना अधूरा रह गया। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म अभिनेता बृजेंद्र काला ने बताया कि कागज व मेंटल फिल्म में उनके साथ काम करने का मौका मिला। उनकी खासियत थी कि फिल्म में कहीं भी फिट हो जाते थे। फिल्म की बारीकियों का काफी ज्ञान था। वह उत्कृष्ट कलाकार थे जो दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने में कभी असफल नहीं हुए। उनका चले जाना बहुत दुखद है।

फिल्म सलाहाकार सतीश शर्मा ने बताया कि मार्च 2022 में वह वेबसीरीज की शूटिंग के लिए दून आए थे। एक हफ्ते तक विभिन्न क्षेत्रों में दृश्य फिल्माए गए। उन्होंने एक नई फिल्म बनाने व इसके लिए लोकेशन तलाशने का वादा किया था। लेकिन सुबह उनके निधन की खबर सुनने में स्तब्ध हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें