EntertainmentHighlight

फिट रहने के लिए जिम में पसीना बहाते थे सतीश कौशिक, वीडियो हो रहे वायरल

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सतीश कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे । हार्ट अटैक की वजह से सतीश कौशिक का निधन हो गया। इसके बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छाई हुई है। इस बीच इंटरनेट पर सतीश कौशिक के कई जिम वर्कआउट वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि सतीश फिटनेस की भी शौकीन थे।

फिटनेस के शौकीन थे सतीश

सतीश कौशिक के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कई वर्कआउट वीडियो मौजूद हैं। इन वीडियो में आप देख सकते हैं कि सतीश कौशिक जिम में कड़ी मेहनत करते दिख रहे हैं. 66 साल की उम्र में जिम में जाकर पसीना बहाना, सतीश कौशिक के लिए काफी बड़ी बात मानी जाएगी।

सतीश कौशिक के निधन के बाद उनके ये जिम वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हर कोई इस बात से हैरान है कि कैसे खुद को फिट रखने की चाह रखने वाले और जिम में इतनी मेहनत करने वाले सतीश कौशिक को हार्ट अटैक आ सकता है।

मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर मुंबई के लिए रवाना हो चुका है। जहां आज शाम 5 बजे वर्सोवा में सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार किया जाना है। गौरतलब है कि 7 मार्च को सतीश कैशिक ने मुंबई में अपने फिल्म दोस्तों के साथ होली मनाई थी। वहीं 8 मार्च को वो दिल्ली आए थे. अनुपम खेर ने बताया कि वो दिल्ली दोस्त से मिलने आए थे, वो दोस्त के घर पर थे। बहरहाल, फिर हार्ट अटैक आने की वजह से वो दुनिया को अलविदा कह गए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें