HighlightUdham Singh Nagar NewsUttarakhand

छत से कूदकर युवती ने दी अपनी जान, पेन से हाथ में लिखा जिम्मेदार व्यक्ति का नाम

उधम सिंह नगर जनपद के रुद्रपुर में मेट्रोपोलिस सोसाइटी में एक महिला ने छत से कूद कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। मृतक युवती के परिजनों के मुताबिक बुधवार सुबह अचानक उनकी पत्नी माधुरी सिंह (45) घर में बाहर से कुंडी लगाकर छत में चली गई। इसके बाद वह सड़क पर पड़ी हुई मिली।

मौत का जिम्मेदार पति और ससुराल पक्ष को बताया

मूल रूप नवाबगंज गोंडा निवासी शैलेंद्र सिंह पत्नी और बेटे के साथ शहर की मेट्रोपोलिस सोसाइटी में एक फ्लैट पर किराए पर रहते थे। मृतका के हाथ में पेन से लिखा है कि उसकी मौत के जिम्मेदार उसका पति और ससुराल पक्ष है।

मौत के कारणों की जांच जारी है

बुधवार सुबह अचानक माधुरी सिंह घर में बाहर से कुंडी लगाकर छत पर चली गई। इसके बाद वह सड़क पर पड़ी हुई मिली। आनन फानन में किसी तरह बेटा उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उनकी मौत हो चुकी थी। सीओ पंतनगर तपेश चंद का कहना है की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें