Big NewsHaridwar NewsRoorkee NewsUttarakhand

रूड़की में संदिग्ध परिस्थितियों में शख्स की मौत होने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

रूड़की को मंगलौर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आयी है। जहां एक शख्स की अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शख्स अपने घर पर अकेला था इसी दौरान किसी ने उसक गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

रूड़की में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई शख्स की मौत

रूड़की के मंगलौर में मोहल्ला खालसा निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना बुधवार की देर रात की है। मिली जानकारी के मुताबिक मोहल्ला खालसा निवासी युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना में 4 आरोपित शामिल बताए गए हैं।

घटना के वक्त घर पर अकेला था शख्स

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलौर के मोहल्ला खालसा निवासी बबलू उम्र 42 साल अपने घर पर अकेला था। उसके परिजन पड़ोस में गए हुए थे। तभी चार-पांच लोग जबरदस्ती उसके घर में घुस गए।

आरोपियों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। परिजनों के घर वापस लौटने पर उन्हें बबलू की मौत का पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की शुरू

पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को मुताबिक मौत संदिग्ध लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें