Dehradun NewsHighlightUttarakhand

परमार्थ निकेतन में इंटरनेशनल योग महोत्सव, 88 देशों के साधकों ने कराया पंजीकरण

ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में आठ से 15 मार्च तक 35वां अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित होगा। बुधवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरुमीत सिंह अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का विधिवत उद्घाटन करेंगे। योग महोत्सव में 88 देशों से लगभग एक हजार प्रतिभागी अब तक अपना पंजीकरण करा चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की दी जानकारी

बता दे योग महोत्सव के लिए एक हजार प्रतिभागी अब तक अपना पंजीकरण करा चुके हैं। जबकि 25 से अधिक देशों से 75 योगाचार्य अपनी उत्कृष्ट विधाओं के साथ अंतराष्ट्रीय योग महोत्सव में सहभाग करेंगे। मंगलवार को परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती व अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की निदेशक डा. साध्वी भगवती सरस्वती ने पत्रकार वार्ता कर अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की जानकारी दी।

साध्वी भगवती सरस्वती ने बताया कि आज से कई वर्ष पहले 16 से 18 प्रतिभागियों के साथ योग की इस यात्रा की शुरूआत हुई जो आज एक वटवृक्ष की तरह विशाल हो गया है और पूरे विश्व को योगमय करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि योग खुद से जुड़ने की यात्रा है और यही संदेश हमारे पर्व और त्योहार भी हमें देते हैं।

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के माध्यम से वैश्विक स्तर तक भारत की अमूल्य धरोहर योग, अतुलनीय संस्कृति, वसुधैव कुटुम्बकम् का मंत्र और विविधता में एकता की संस्कृति को पहुंचाने का प्रयास करते हैं, उसमें मीडिया की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के माध्यम से हम भारत में पूरे विश्व का दर्शन करते हैं तथा पूरा विश्व मां गंगा के इस पावन तट पर पूरे भारत को देखता हैं।

सुबह 4:30 बजे से रात 9:30 बजे तक होंगे योग सत्र

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रातः 4:30 बजे से रात 9:30 बजे तक विभिन्न योग सत्र व कक्षाएं आयोजित होंगी। जिसमें प्रमुख रूप से अष्टांग योग, आयंगार योग, हठ योग, राज योग, भक्ति योग, गंगा योग, ध्यान, मुद्रा, वैदिक मंत्र, संस्कृतवाचन, डॉस आफ प्राण, द रूट आफ यम, योग राग, सूर्योदय नाद, आयुर्वेद, रेकी, लीला योग, विन्यास योग, कुण्डलिनी योग, जीवमुक्ति योग, सिन्तोह योग, सेमैटिक योग, डीप योग, नाड़ी योग एवं भारतीय दर्शन,श्रीकृष्ण बांसुरी राग की भी कक्षायें सम्पन्न होगी।

यहां कराए रजिस्ट्रेशन

योग महोत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए Iyf international yoga festival मोबाइल एप डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है। इसके अलावा iyf@internationalyoga festival.com, https://internationalyogafestival.org/register/ पर भी पंजीकरण करा सकते हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें