Big NewsChampawat NewsUttarakhand

पिता बना हैवान, पांच माह से लूट रहा था नाबालिग बेटी की आबरू, किशोरी ने ली शिक्षिका की शरण

चंपावत जनपद में एक हैवान पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म कर बाप पति के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया है। मामला पंचेश्वर कोतवाली क्षेत्र का है। पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म पांच महिनेट तक दुष्कर्म किया। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पांच माह से लूट रहा था नाबालिग बेटी की आबरू

पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत ने बताया कि किशोरी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसका पिता करीब पांच महीने से उसका यौन शोषण कर रहा था। यह बात किसी को बताने पर मारने की धमकी दी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रही एसआई मंदाकिनी राणा ने बताया कि किशोरी का स्वास्थ्य परीक्षण करा लिया गया है।

घर नहीं जाना चाहती किशोरी, शिक्षिका से ली शरण

मिली जानकारी के अनुसार चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला समन्वयक संतोषी ने बताया कि किशोरी ने अपने पिता के डर से अपने स्कूल की एक शिक्षिका के कमरे में शरण ली थी। उसने चाइल्ड हेल्पलाइन से मदद की गुहार लगायी । इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि नाबालिग अब अपने घर वापस नहीं जाना चाहती है। जिला बाल कल्याण समिति की बैठक के बाद उसे नारी निकेतन भेजने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उसकी कुछ दिनों में ही परीक्षाएं भी होनी हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें