NationalRahul Gandhi News

बीजेपी नेता का अजीब बयान, बच्चे पैदा नहीं कर सकते राहुल गांधी, इसीलिए नहीं की शादी

भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वैवाहिक स्थिति पर तीखी टिप्पणी की है। नलिन कतील की टिपप्णी पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है।

रविवार को बीजेपी की ‘जन संकल्प यात्रा’ के दौरान प्रदेश बीजेपी प्रमुख ने आरोप लगाया कि गांधी ने लोगों से आग्रह किया था कि वे कोविड टीके न लगवाएं क्योंकि इससे नपुंसकता आएगी।

दक्षिण कन्नड़ के सांसद नलिन कतील ने कहा, “राहुल गांधी ने क्या कहा? राहुल गांधी ने लोगों से कोविड का टीका नहीं लगवाने को कहा क्योंकि वे बच्चे पैदा नहीं कर पाएंगे लेकिन राहुल ने रात में गुपचुप तरीके से टीका लगवा लिया।”

कांग्रेस ने कतील को ‘जोकर’ कहा

कर्नाटक में बीजेपी के एक विधान पार्षद का हवाला देते हुए कतील ने दावा किया, “इसलिए हमारे विधान पार्षद ने कहा कि राहुल गांधी ने इसलिए शादी नहीं कि क्योंकि उनके बच्चे नहीं हो सकते।”

बयान से नाराज कांग्रेस महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कतील को ‘जोकर’ कहा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें