Big NewsChampawat NewsUttarakhand

चंपावत खटोली मार्ग पर हादसे का शिकार हुई कार, तीन की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल, सीएम ने दिए यह आदेश

उत्तराखंड के चंपावत में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घटना खटोली मार्ग की बताई जा रही है। इसमें एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं।

दोपहर करीब पौने चार बजे की घटना

मिली जानकारी के मुताबिक हादसा दोपहर करीब पौने चार बजे हुआ। पांचों लोग अमोडी से खटोली की तरफ जा रहे थे। तीनों मृतक स्थानीय निवासी चंपावत से हैं।

मौके पर पोस्टमार्टम के निर्देश

सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दूरस्थ क्षेत्र होने पर ग्रामीणों ने मांग की कि मृतकों का पोस्टमार्टम वहीं कराया जाए। जिसके बाद सीएम के निर्देश पर तीनों मृतकों का पोस्टमार्टम मौके पर ही किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें