Dehradun NewsHighlightUttarakhand

देहरादून की युवती संग शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, एमएमएस बनाकर देह व्यापार में धकेला

यूपी के युवक ने देहरादून की युवती के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। युवक पर आरोप है की उसने शादी का झांसा देकर युवती संग कई बार दुष्कर्म किया। युवती का एमएमएस बनाकर उसे ब्लैकमेल कर देह व्यापर में धकेलने का प्रयास किया। आरोपी युवक इतने में ही नहीं रुका आरोपी ने युवती के गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात करवाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

2014 में आरोपी युवक संग हुई थी मुलाकात

पुलिस के अनुसार, आईएसबीटी देहरादून निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि उसकी जान पहचान 2010 में सहारनपुर निवासी एक युवती से हुई थी। इसके बाद दोनों युवती देहरादून में साथ रहने लगी। 2014 में पीड़ित युवती की मुलाकात अपनी साथी के जरिए आरोपी युवक नावेद आमिर निवासी छुटमलपुर, यूपी से हुई।

युवती के गर्भवती होने पर जबरन कराया गर्भपात

आरोपी युवक नावेद और पीड़िता का प्यार जब परवान चढ़ा तो युवक ने युवती को शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद नावेद ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है की इस दौरान वो कई बार गर्भवती हुई तो आरोपी युवक उसे सहारनपुर स्थित एक नर्सिंग होम में ले गया और वहां उसका गर्भपात करवाया।

एमएमएस बनाकर देह कराया

आरोप है कि नावेद ने युवती की एमएमएस बनाकर इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उससे देह व्यापार भी कराया । साथ ही कई बार उसके साथ मारपीट भी की। बता दे, 20 जनवरी 2023 को युवती फिर गर्भवती हुई। इसके बाद उसने नावेद से शादी के लिए कहा तो उसने जबरन गर्भपात करवा दिया साथ ही किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी

कई बार पीड़िता से रुपये भी मांगता था आरोपी

पीड़िता के पिता रेलवे में नौकरी करते थे, ऐसे में नावेद कई बार उससे रुपये भी मांगता था। जब पीड़िता गर्भवती हुई तो नावेद उसे सहारनपुर स्थित एक नर्सिंग होम में ले गया और वहां उसका गर्भपात करवाया। क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित मूल रूप से छुटमलपुर का रहने वाला है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें