Dehradun NewsHighlightUttarakhand

फंदे पर लटका मिला बियर बार के संचालक का शव, कर्ज से परेशान बताया जा रहा था युवक

जाखन के एक बियर बार के संचालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव उनके दोस्त के फ्लैट में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बियर संचालक काफी समय से कर्ज से परेशान चल रहे थे। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है।

घटना आईटी पार्क क्षेत्र की है। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि अमित नौगांव पुत्र गुणानंद पौड़ी गढ़वाल की तहसील थलीसैंण के गड़कोट गांव के रहने वाले हैं। अमित वर्तमान में प्रेमनगर में रह रहे थे और यहां पर अपने पार्टनरों के साथ जाखन में बियर बार चलाते थे।

रात 10.30 के बाद की बताई जा रही घटना

बता दे अमित बृहस्पतिवार को अपने एक दोस्त के आईटी पार्क क्षेत्र स्थित फ्लैट पर गए हुए थे। रात में करीब 10.30 बजे उनके दोस्त फ्लैट से बाहर चले गए। अमित वहां पर अकेले थे। दोस्त जब फ्लैट में वापस आया तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था।

दोस्त ने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा कि अमित पंखे के सहारे फंदे पर झूल रहे हैं। तत्काल उन्हें फंदे से उतारकर कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती पड़ताल में कर्ज होने की बात आई सामने

एसओ राजपुर ने बताया कि शुरुआती पड़ताल में उनके ऊपर काफी कर्ज होने की बात पता चली है। माना जा रहा है कि इसी के चलते उन्होंने फांसी लगाई होगी। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें