Entertainment

शाहरुख़ खान के घर मन्नत में घुसे दो अंजान शख्स, अपार्टमेंट की बढ़ाई गई सुरक्षा

किंग ऑफ़ बॉलीवुड शाहरुख़ खान का मन्नत घर शाहरुख़ की तरह फेमस है। फैंस अक्सर शाहरुख़ से मिलने की उम्मीद में मन्नत के बाहर इंतजार करते है। लोग अपने चहेते एक्टर के ना मिलने पर मन्नत की नेम प्लेट के साथ ही फोटो खिंचवा कर खुश हो जाते है। दो लोग मन्नत में जबरन घुस गए। इन दोनों लोगों को गार्ड ने बहार निकलकर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

मन्नत में घुसे दो अंजान शख्स

किंग खान के घर मन्नत में अचानक दो लोग जबरन घुस गए। गार्ड ने दोनों को बाहर निकाल दिया। जिसके बाद इन दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों शख्स गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इन दोनों की उम्र 20 और 22 वर्ष है। पूछताछ करने पर दोनों ने खुद को शाहरुख़ खान का बड़ा फैन बताया।

बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज  

किंग खान ने अपने घर मन्नत में अंजान शख्स घुसने के कारण बांद्रा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवा दिया है। दोनों पर आईपीसी के तहत जबरन घुसने और अन्य अपराधों का केस दर्ज हो गया है। इस मामले के बाद मन्नत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही मन्नत के आस-पास पहले से ज्यादा सुरक्षा कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। ताकि आगे से कोई भी जबरन मन्नत में ना घुस पाए।

मन्नत में शाहरुख़ की एक झलक देखने आते है फैंस

शाहरुख़ खान से मिलने की चाह में अक्सर लोग मन्नत के पास खड़े हो जाते हैं। अक्सर शाहरुख़ फैंस को खुश करने के लिए मन्नत की बालकनी में खड़े होकर अपने फैंस को ग्रीट करते है।

हाल ही में शाहरुख़ की रिलीज़ हुई फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। जिसके चलते अपने फैंस का शुक्रिया अदा करने शाहरुख़ मन्नत की बालकनी से फैंस को मिले थे। शाहरुख़ की एक झलक पाने के लिए फैंस अक्सर मन्नत के आगे अपने चहेते सितारे का इंतजार करते है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें