Dehradunhighlight

आज फूलों की खुशबू से महकेगा राजभवन, राज्यपाल करेंगे वसंतोत्सव का शुभारंभ

राजभवन में आज से फूलों का संसार सजेगा। आज तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2023 का आगाज होगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) इसका उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद पुष्प प्रदर्शनी तीन मार्च को और चार व पांच मार्च को जनसामान्य के लिए खुली रहेगी।

वसंतोत्सव-2023 का आज होगा आगाज

प्रदेश में तरह-तरह कि किस्मों के फूल होते हैं। इन्हीं फूलों की छटा आज से तीन दिन राजभवन में देखने को मिलेगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह आज तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2023 का उद्घाटन करेंगे।

जिसके बाद ये पुष्प प्रदर्शनी जनसामान्य के लिेए खुल जाएगी। ये पुष्प प्रदर्शनी तीन मार्च को दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक एवं चार व पांच मार्च को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक जनसामान्य के लिए खुली रहेगी।

3 दिवसीय आयोजन में होंगी 16 मुख्य प्रतियोगिताएं

3 दिवसीय आयोजन में 16 मुख्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन 16 मुख्य प्रतियोगिताओं में कुल 62 उप श्रेणी हैं। जिनमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। विजेताओं की घोषणा के लिए कुल 186 पुरस्कार निर्णायक मण्डल के निर्णय लेगा।

जिसके बाद 5 मार्च को विजेताओं की घोषणा की जाएगी। इस वर्ष प्रतियोगिता में पहली बार 4 नई श्रेणियां, रूफटॉप गार्डनिंग, बोन्साई, टेरारियम एवं शहद को शामिल किया गया है।

गुरुवार को वसंतोत्सव-2023 के विशेष प्रचार वाहन काे राज्यपाल  हरी झंडी दिखाकर किया था रवाना 

वसंतोत्सव-2023 के विशेष प्रचार वाहन काे गुरुवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फूलों से सजा यह वाहन महोत्सव का प्रचार-प्रसार पूरे देहरादून शहर में करेगा। ये वाहन पूरे देहरादून शहर में भ्रमण कर पुष्प प्रदर्शनी के लिए लोगों को जानकारी देगा।

वसंतोत्सव में ज्यादा से ज्यादा लोग करें प्रतिभाग – राज्यपाल

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने लोगों से वसंतोत्सव में ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होंने लोगों से वसंतोत्सव में भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर यहां पर पुष्प प्रदर्शनी, प्रतियोगिताओं और अन्य कार्यक्रमों का आनंद लें।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  प्रचार वाहन डोईवाला से सेलाकुई सहित पूरे देहरादून शहर में भ्रमण कर पुष्प प्रदर्शनी के लिए लोगों को जानकारी देगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button