Entertainment

प्रभास के साथ नजर आएंगे बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त, इस बार का किरदार होगा कुछ हटके

संजय दत्त ने अपने अभिनय से करोड़ो फैंस का दिल जीता है। वह बॉलीवुड जगत में खलनायक के नाम से जाने जाते है। साउथ इंडस्ट्री में भी सब संजय दत्त के अभिनय से वाकिफ है। अब खबर सामने आ रही है की संजय दत्त को एक फिल्म ऑफर हुई है। जिसमें साउथ इंडस्ट्री के एक्टर प्रभास मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म प्रभास की बिग बजट फिल्मों में से एक बताई जा रही है। संजय दत्त ने पिछले साल ही एक साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म की थी। उन्होंने केजीएफ 2 में भी नेगेटिव रोल किया था। जिसको फैंस का भरपूर प्यार मिला था।

साउथ की लियो में भी नजर आएंगे संजय

संजय दत्त ने साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय के साथ भी एक बिग बजट की फिल्म साइन की है। बता दे फिल्म का नाम ‘लियो ‘ है। लियो में भी संजय दत्त एक नेगेटिव रोल में नज़र आएंगे।

संजय दत्त प्रभास के दादा के रोल में आएंगे नजर

खबरों के मुताबिक संजय को प्रभास के साथ फिल्म ऑफर हुई है। इस फिल्म का बजट काफी बड़ा बताया जा रहा है। वैसे तो फिल्म में संजय दत्त के किरदार का कोई खुलासा नहीं हुआ है पर बताया जा रहा है की इस फिल्म में वह प्रभास के दादा के किरदार में नज़र आ सकते हैं।

प्रभास- मारुती की फोटो हुई थी वायरल

संजय प्रभास की आने वाली फिल्म का निर्देशन मारुती करेंगे। फिल्म में प्रभास के साथ मुख्य भूमिका में मालविका मोहन नजर आ सकती है।मेकर्स ने अभी इसकी ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की है। जबकि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2022 में शुरू हो गई है। इससे पहले फिल्म चर्चा का विषय तब बनी थी जब टीम के एक व्यक्ति ने प्रभास और मारुती की साथ में एक तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट कर दी थी। तस्वीर कुछ ही समय में वायरल हो गयी। फोटो में प्रभास और आरती बातचीत करते हुए नज़र आ रहे थे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें